News Anchor कैसे बनें?
आज टीवी पर न्यूज़ चैनलों की संख्या बढ़ती जा रही है और जैसे-जैसे न्यूज़ चैनल बढ़ रहे हैं उसी हिसाब से न्यूज़ एंकर की डिमांड भी हर रोज बढ़ रही है। ऐसे में न्यूज़ एंकरिंग में भी एक शानदार करियर बनाया जा सकता है।न्यूज़ एंकर बनने के साथ-साथ नाम और शोहरत भी मिलती है।
तो दोस्तों जानते हैं कि एक एंकर बनने के लिए क्या करना पड़ता है और हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।
News anchor qualities :-
अगर आपको टीवी एंकर बनना है तो आपके अंदर कुछ चीजें का होना बहुत आवश्यक है मैं आपको कुछ ऐसी चीजें बताऊंगा जो आपके अंदर होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।
1. एंकर बनने के लिए आपकी आवाज स्पष्ट होनी चाहिए आपकी आवाज का स्पष्ट होना एक अंक की बहुत ही अच्छी खूबी माना जाता है।
2. एक एंकर की हिंदी और इंग्लिश इन दोनों भाषाओं पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है।
3. एंकर बनने के लिए आपकी बॉडी लैंग्वेज और आपकी पर्सनैलिटी काफी ज्यादा मायने रखती है।
4.न्यूज anchoring के लिए अपको न्यूज लिखने का ज्ञान होना भी बहुत जरुरी है।
Career Option As A TV Anchor:-
- आप न्यूज़ चैनल में न्यूज़ एंकरिंग कर सकते हैं।
- रियलिटी शो, टीवी शो में टीवी एंकर बनकर शो होस्ट कर सकते हैं।
- क्राइम पेट्रोल, दंगल, सावधान इंडिया जैसे प्रोग्राम में भी टीवी एंकरिंग कर सकते हैं।
- बॉलीवुड और एक्टिंग में भी कैरियर बना सकते हैं।
- वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी बन सकते हैं।
- आरजे और वीजे के तौर पर कैरियर बना सकते हैं।
- आजकल तो यूट्यूब पर भी न्यूज़ चैनल काफी पॉपुलर हो रहे हैं। आप यूट्यूब न्यूज़ चैनल में भी न्यूज़ एंकर बन सकते हैं। अपना भी यूट्यूब चैनल स्टार्ट कर सकते हैं।
एक एंकर बनने के लिए आपको 12 वीं पास होना बहुत आवश्यक है और इसके साथ आपकी हिंदी इंग्लिश भाषा की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
News anchor salary :-
न्यूज़ एंकर बनने के बाद आपको शुरुआत में ₹20000 तक की जॉब आसानी से मिल सकती है इसके बाद अनुभव के आधार पर आपकी सैलरी बढ़ सकती है कहीं-कहीं तो चैनल वाले सोच के अनुसार आपको पैसा देते हैं।
Anchoring institute :-
1 - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
2 - सेंटर फॉर रिसर्च इन आर्ट ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न (CRAFT), नई दिल्ली
3 - आईआईएमसी, नई दिल्ली
4 - वाईएमसीए इंस्टीट्यूट फॉर मीडिया स्टडीज ऐंड इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
5 - जानकीदेवी महाविद्यालय, नई दिल्ली
6 - भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
7 - एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
8 - आईएएएन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
9 - एशियाई एकेडमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न (AAFT), नॉएडा
10 - नेशनल स्कूल ऑफ़ इवेंट्सएट मुम्बई, इंदौर, एंड कोलकाता
11 - गार्डन सिटी कॉलेज, बंगलुरू
12 - इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर मीडिया एंड फिल्म (IIMF), जयपुर
13 - ओस्मानिया यूनिवर्सिटी कॉलेज फॉर वूमेन, हैदराबाद
14 - जेवियर इंस्टीटूट ऑफ कम्युनिकेशन, मुंबई
न्यूज एंकरिंग आज के युवाओं का एक फैशन बन गया है। इस लाइन की एक खासियत ये है कि इसमें स्वतंत्रता के साथ काम किया जाता है। इस फील्ड में समय की कोई बंदिश न होने के कारण युवाओ का क्रेज News Anchor में बढ़ता जा रहा है। यदि आपमें anchoring का थोड़ा भी हुनर है तो इस फील्ड में करियर बना सकते है और सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। News Anchor में स्कोप होने के कारण एक अच्छा future बनाया जा सकता है।
