Anchoring Script in Hindi – मंच संचालन कैसे करें – Achoring Tips Hindi
Anchoring Script in Hindi – मंच संचालन कैसे करें – Achoring Tips Hindi
दोस्तों किसी भी function के बारे में सुनते ही हमारे दिमाग मे सवाल उठता है कि function की anchoring कैसे करे, मंच संचालन कैसे करे या माइक पे कैसे बोले। तो आज आपके इसी सवाल का जवाब हम आपको इस पोस्ट के द्वारा देंगे। इसलिए हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
मंच संचालन कैसे करें
किसी सभा या function में बोलने की कला को मंच संचालन करना कहते हैं। मंच संचालन हर क्षेत्र में बहुत आवश्यक है जैसे विद्यार्थी जीवन में, राजनैतिक जीवन में, या फिर व्यवसायिक जीवन में, हर क्षेत्र में मंच संचालन करने का हुनर आना बहुत ही आवश्यक है। यह एक प्रकार की कला है जिसके कारण आप सामने वाले व्यक्ति या जनता को अपने बोलने के हुनर से अपनी बातो के प्रति आकर्षित कर सकते है।
यह एक कला है जो सभी मे नही होती है। लेकिन मंच संचालन करना कठिन काम भी नहीं है। मंच संचालन में एक ही फार्मूला काम करता है कि “अगर आप बातचीत कर सकते हैं तो आप मंच संचालन भी कर सकते हैं।” जी हाँ दोस्तो, मंच संचालन करना उतना ही आसान है जितना की बातचीत करना। हाँ, शुरुआत में अनुभव के अभाव में परेशानी हो सकती है, होती भी है, लेकिन एक बार आपको स्वयं पर विश्वास आना शुरू हुआ तो फिर ये आसान होता चला जाता है।
शुरुवात में यह कला सीखने में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है पर जैसे ही आप इस कला को सीखने में सफल हो गए तो आपके अंदर का भय ख़तम हो जाएगा और आप किसी भी क्षेत्र में अपने मंच संचालन की कला से सामने वाले व्यक्ति को अपनी बातो से आकर्षित कर सकते है। इस वीडियो में हम आपको मंच संचालन को सीखने के 10 सरल उपायो के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं, मंच संचालन कैसे किया जाता है या मंच संचालन के उपाय क्या है-
Anchoring Script in Hindi and some Anchoring Tips
1. अभ्यास अवश्य करें
दोस्तो मंच संचालन करने से पूर्व अभ्यास या practice अवश्य करें। यह अभ्यास आपको विश्वास से भर देगा,
और आप कोई भी गलती को होने से पहले ही सुधार पाएंगे।
2. परिधान सभा के अनुरूप हो
एक अच्छे एंकर को सज़्ज़न, शालीन और आकर्षक दिखना ही चाहिए।
इसके लिए आपका परिधान आपका dress up सभा के विषय के अनुरूप ही होना चाहिये।
3. कार्यक्रम का प्रारूप या स्क्रिप्ट तैयार करे
दोस्तो कार्यक्रम का संचालन करने से पहले आप पूरे कार्यक्रम का एक प्रारूप बना ले,
जिससे आपको यह जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी की मंच पर आपको क्या क्या और कब कब बोलना है।
4. शुरुआत अच्छी करे
हमेशा शुरुआत अच्छी रहे इस बात पर ध्यान दे।
क्यों कि शुरू के 15 मिनिट ही सभा की शोभा बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसको ice breaking बोलते हैं।
शुरुआत में घबराहट ज्यादा होती है। अगर ये चरण अच्छा हो जाता है तो हम विश्वास से भर जाते है।
5. अभिवादन करे
दोस्तो मंच संचालन करने के लिए आप जैसे ही मंच पर प्रवेश करे तो वहां उपस्थित सभी लोगो का
स्वागत और अभिवादन करे और उनका आने के लिए धन्यवाद करे।
6. मनोरंजन करे
मंच संचालन करते समय आप कुछ कविताए या हास्यमय और प्रेरणात्मक शायरियो का उपयोग करे,
जिससे आप सभी लोगो का मनोरंजन कर सकते है।
7. मेहमानों का स्वागत
सभा में आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत व अभिनंदन करे।
मेहमानो का स्वागत सबसे आखिर में करे जिससे की वहा की जनता का उत्साह अंत तक बना रहे।
8. सरल और स्पष्ट भाषा
मंच संचालन करने से पूर्व आपको अपनी भाषा या अपनी बोली का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है।
अच्छी लैंग्वेज में बात करने से सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
इसलिये सभा मे सरल और स्पष्ट भाषा का इस्तेमाल करें।
9. अपना हूनर दिखाए
दोस्तो अपने हुनर को न छिपाए। जैसे- यदि आप गाते हैं तो गाएं, नाचते हैं तो थोड़े ठुमके भी लगाए।
अगर आप कवि हैं तो एक दो कविताएं सुनाए। आप मिमिक्री करते है तो जरूर करें।
इससे आपकी मंच पर अलग शैली बनेगी।
10. धन्यवाद करे
अंत में मंच पे उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद करे और सभा मे बैठे हुए सभी लोगों का भी धन्यवाद करे।
इसके लिए आप एक अच्छी सी शायरी भी बोल सकते है।
तो दोस्तो यह थे Anchoring Script in Hindi – मंच संचालन कैसे करें – Achoring Tips Hindi इनको अपनाकर आप भी एक अच्छे एंकर बन सकते हैं।
